Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर के पुरानी चौक पर तीन देवियों का अद्भुत मिलन, भव्य...

हवेली खड़गपुर के पुरानी चौक पर तीन देवियों का अद्भुत मिलन, भव्य महाआरती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न

रिपोर्ट पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर के ऐतिहासिक पुरानी चौक पर शुक्रवार की  शाम भव्य मिलन महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दक्षिण दिशा से मुलुकटांड़ की बड़ी काली, उत्तर दिशा से राजरानी बड़ी दुर्गा और पूर्व दिशा से विषहरी दुर्गा की प्रतिमाएं पहुंची। तीनों देवियों के संगम का यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत और ऐतिहासिक बन गया।


महाआरती का शुभारंभ पंडित अनंत मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस मौके पर एसडीएम राजीव रौशन ने भी आरती कर आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान चारों ओर “जय मां दुर्गा” के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालु तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे।

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसडीपीओ अनिल कुमार स्वयं मोर्चा संभाले रहे। साथ ही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, नगर परिषद मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, बड़ी संख्या में पुलिस बल व पूजा समितियों के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

तीन देवियों की प्रतिमाओं के संगम और महाआरती का यह नजारा पुरानी चौक में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
66 %
2.3kmh
90 %
Fri
31 °
Sat
37 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!