हवेली खड़गपुर
हवेली नगर परिषद क्षेत्र के चांदबली स्थान के समीप नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गोबड्डा गांव निवासी 35 वर्षीय मिंकु देवी, पति शिकारी बिंद के रूप में हुई है।घटना के बाद प्रशंडो गांव के समाजसेवी हिमांशु कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।



