Homeप्रदेशछठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम व डीएसपी ने...

छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम व डीएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण


हवेली खड़गपुर

आगामी छठ महापर्व को लेकर हवेली खड़गपुर अनुमंडल प्रशासन की ओर से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रभु शंकर तथा केंद्रीय विसर्जन समिति के सदस्य संयुक्त रूप से नगर के सिमपुर छठ घाट, सद्भावना घाट सहित अन्य घाटों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर फैली गंदगी को तत्काल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम राजीव रोशन ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों की सफाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे छठ घाटों के आसपास कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

सद्भावना घाट पर निरीक्षण के दौरान नदी में गाद की समस्या की बात सामने आने पर एसडीएम ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया ओर गाद को निकलवाने का निर्देश किया । उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सहयोग से घास की कटाई, घाट की सिलाई और जरूरत पड़ने पर जेसीबी से नदी की सफाई भी कराई जाएगी।

एसडीएम ने नगर परिषद को निर्देश दिया कि सभी घाटों को सुंदर, सुरक्षित और सुसज्जित तरीके से तैयार किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

इस मौके पर केंद्रीय विसर्जन समिति के मनोज कुमार रघु, रजनीश झा, प्रशांत कुमार, योगेश्वर गोस्वामी, संजीव कुमार, नंदन कुमार और राजकिशोर केशरी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!