Homeप्रदेशजमालपुर विधानसभा में जनसुराज प्रत्याशी ललन यादव ने किया जनसंपर्क, रतैठा में...

जमालपुर विधानसभा में जनसुराज प्रत्याशी ललन यादव ने किया जनसंपर्क, रतैठा में जनसभा को संबोधित किया

मुंगेर/हवेली खड़गपुर पीयूष कुमार प्रियदर्शी


स्टार प्रचारक प्रीतम सिंह के साथ कई जगहों का दौरा, कहा — “इस बार बच्चों के भविष्य के लिए करें मतदान”

जमालपुर विधानसभा में चुनावी माहौल पूरी तरह से रंग पकड़ चुका है। आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में शनिवार को जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व IAS अधिकारी ललन यादव ने पार्टी के स्टार प्रचारक प्रीतम सिंह के साथ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और जनता से समर्थन की अपील की।

इस दौरान रतैठा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ललन यादव ने जनसुराज पार्टी के मेनिफेस्टो और बिहार के बदलाव की दिशा में पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा —

> “इस बार वोट अपने बच्चों के भविष्य के लिए करें, ताकि बिहार में शिक्षा, रोजगार और विकास की नई शुरुआत हो सके।”





इस अवसर पर ललन यादव ने कहा —

> “मेरे पूर्व का कार्यकाल प्रशासनिक सेवा में रहा है, जहां मैंने जनता की सेवा की। अब जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच रहकर सीधा सेवा का अवसर मिला है, जिसे मैं पूरे समर्पण से निभाऊंगा।”


इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह, महामंत्री हिमांशु,प्रखंड अध्यक्ष गौरव सिंह ,
उपाध्यक्ष हेमंत कुमार,देव राज,
आर्यन तनय ,अमरेश्वर चौरसिया ,
मुख्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार मिश्रा
जिला युवा अध्यक्ष राकेश गोप , सहित
चंदन कुमार चंचल ,अजय पाठक ,मनोज पाठक,कन्हैया पाठक संजय झा,रंजन झा,निरंजन पाठक ,बिनोद पाठक सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और भी जोशपूर्ण हो उठा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!