Homeखेलतारापुर विधानसभा: संग्रामपुर प्रखंड में हुआ शहीद सौरभ सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट...

तारापुर विधानसभा: संग्रामपुर प्रखंड में हुआ शहीद सौरभ सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष कुमार ने दी ट्रॉफी


तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सुपौर जमुआ मैदान में आयोजित शहीद सौरभ सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संतोष कुमार शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

फाइनल मुकाबला के.सी.सी. उचागांव और जे.एम.डी. गनेली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गनेली की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाए। जवाब में उचागांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवि झा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा —

> “खेल युवाओं को एकता, अनुशासन और ऊर्जा का संदेश देता है। खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जनसुराज पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।”



कार्यक्रम में राहुल कुमार (सरपंच प्रतिनिधि, बलिया पंचायत) भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के संचालन में गुंजन सिंह, निकेश सिंह (अंपायर), केशव सिंह, सुमित (स्कोरर), और धनराज सिंह, अनुराज सिंह (कॉमेंटेटर) की अहम भूमिका रही।

आयोजन को सफल बनाने में श्रवण सिंह, मोनू सिंह, किशन सिंह, दिव्यांशु कुमार, आदित्य, अमन, चाहत, निखिल, रिशु, मुस्कान, सत्यम, छोटू और ग्रामीण युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
मैदान में स्थानीय युवाओं और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!