Homeप्रदेशचकाई विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह का जोरदार जनसमर्थन, जन्मभूमि...

चकाई विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह का जोरदार जनसमर्थन, जन्मभूमि बोँगी में महिलाओं ने लगाया चंदन तिलक, हर गली-मोहल्ले में हुआ स्वागत


(रिपोर्ट: पीयूष प्रियदर्शी, चकाई)
चकाई (जमुई)


चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। मतदान की तारीख 11 नवंबर नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह ने अपने गृह प्रखंड चकाई के कई पंचायतों का दौरा किया।

उन्होंने फरीयताडीह, कियाजोरी, नोवाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों के अलावा बोँगी पंचायत के मधुपुर, गादी, रहमत, वामदह सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया और जीत की अग्रिम बधाई के साथ आशीर्वाद भी दिया।



जन्मभूमि बोँगी में मिला भावनात्मक समर्थन

चंदन कुमार सिंह की जन्मभूमि बोँगी गांव पहुंचने पर माहौल भावनात्मक हो उठा। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ‘चंदन तिलक’ लगाया और अपने “बोँगी के बेटे” को विजय आशीर्वाद दिया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं और युवतियां उनके काफिले के साथ नारे लगाती हुई आगे बढ़ीं।
गांव की गलियों से लेकर मुख्य चौक-चौराहों तक स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर गली, हर मोहल्ले में उनके समर्थन में नारे गूंजते रहे — “चकाई का बेटा, जनता का नेता”, “चंदन सिंह जिंदाबाद”।

आदिवासी बहुल इलाकों में भी मिला अपार समर्थन

अपने अभियान के दौरान चंदन कुमार सिंह आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-झाल और नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। वामदह गांव में तो माहौल उत्सव जैसा था। स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक रीति से उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने आस-पास के कई गांवों में पैदल जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से घर-घर जाकर संवाद स्थापित किया।

प्रचार के अंतिम चरण में जोश चरम पर

चकाई विधानसभा में अब प्रचार का बस एक दिन शेष है, क्योंकि 9 नवंबर की शाम 5 बजे से चुनावी शोर थम जाएगा। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ अंतिम प्रयासों में जुटे हैं।
चंदन सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार चकाई की जनता जात-पात से ऊपर उठकर विकास और ईमानदारी की राजनीति को वोट देगी।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!