Homeप्रदेशजमालपुर विधानसभा में NDA की बंपर जीत पर भाजपा-JDU नेताओं ने दी...

जमालपुर विधानसभा में NDA की बंपर जीत पर भाजपा-JDU नेताओं ने दी बधाई



हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी


जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के मुंगेर जिला मीडिया प्रभारी कर्मजीत कुमार सिंह एवं भागलपुर भाजपा मीडिया प्रभारी मंगल मूर्ति ने विजयी प्रत्याशी जनता दल यूनाइटेड के नचिकेता मंडल से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएँ दीं।

नेताओं ने मुलाकात के दौरान कहा कि नचिकेता मंडल की जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार में अब न गुंडाराज, न तुष्टीकरण, न परिवारवाद, न अहंकार और न ही जातिवाद को स्थान दिया जाएगा।

इसी क्रम में दोनों मीडिया प्रभारी ने बंदूक फैक्ट्री के प्रोपराइटर एवं जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि से भी मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जमालपुर विधानसभा में एनडीए की जीत यह साबित करती है कि बिहार की जनता सुशासन, विकास और स्थिरता के पक्ष में है।

नेताओं ने उम्मीद जताई कि नचिकेता मंडल के नेतृत्व में जमालपुर क्षेत्र में विकास कार्य और तेजी से आगे बढ़ेंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर सरकार पूरी उतरेगी।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!