Homeप्रदेशआपदा अनुग्रह अनुदान के तहत चार मृतकों के आश्रितों को मिला 16...

आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत चार मृतकों के आश्रितों को मिला 16 लाख का भुगतान,एसडीएम ने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि सौंपी 



हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

आपदा अनुग्रह अनुदान योजना के तहत हवेली खड़गपुर अंचल क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं से मृत चार व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। इस संबंध में एसडीएम राजीव रौशन और अंचल अधिकारी हवेली खड़गपुर जयप्रकाश ने बताया कि  जिला पदाधिकारी मुंगेर के आदेश पर प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। सूची के अनुसार 66 वर्षीय सोनी देवी की डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति केदार सिंह, ग्राम मंझगाय, थाना शामपुर को 4 लाख रुपये का भुगतान किया गया। वहीं 51 वर्षीय सुनील यादव की वज्रपात से मृत्यु के बाद उनकी पत्नी प्रभा देवी, ग्राम-तेघड़ा, थाना हवेली खड़गपुर को सहायता राशि दी गई।

इसी क्रम में मोहक राज की कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता आकांक्षा सिन्हा, ग्राम खैरा को 4 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जबकि 67 वर्षीय राधा देवी की सर्पदंश से मृत्यु के उपरांत उनके पति महेश सिंह, ग्राम रतैठा, थाना हवेली खड़गपुर को अनुग्रह अनुदान की राशि दी गई।

अंचल अधिकारी ने बताया कि आपदा पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह भुगतान किया गया है, ताकि कठिन समय में उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
27 %
4.4kmh
0 %
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!