हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने मझगांय गांव निवासी सर्वेश रंजन उर्फ अमितेश रंजन और अश्वनी रंजन के मझगांय गांव तथा हवेली खड़गपुर झील पथ स्थित आवास पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं और बार-बार नोटिस के बावजूद न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर यह इश्तेहार कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा इश्तेहार के माध्यम से दोनों आरोपितों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपित आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय बना है और फरार आरोपितों पर दबाव बढ़ गया है।
हवेली खड़गपुर:मारपीट मामले में फरार आरोपितों के घर ढोल बजाकर चिपकाया गया इश्तेहार
RELATED ARTICLES
Munger
heavy intensity rain
41.7
°
C
41.7
°
41.7
°
20 %
4.7kmh
40 %
Tue
41
°
Wed
44
°
Thu
43
°
Fri
41
°
Sat
40
°



