Homeप्रदेशअंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के मुंगेर जिला अध्यक्ष बने श्रवण कुमार सिंह,...

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के मुंगेर जिला अध्यक्ष बने श्रवण कुमार सिंह, कार्यकर्ताओं में खुशी



दैनिक हिन्दी न्यूज| हवेली खड़गपुर

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (बिहार) में मुंगेर जिले की कमान एक बार फिर श्रवण कुमार सिंह को सौंपी गई है। उन्हें दूसरी बार मुंगेर जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मालूम हो कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव द्वारा उनके सक्षम योगदान और मानवाधिकार क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए यह मनोनयन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि श्रवण कुमार सिंह ने संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव, बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल, टी.एन. सुमन (प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार), विकास कुमार झा (जिला अध्यक्ष किशनगंज), शांति देवी (महिला जिला अध्यक्ष किशनगंज), शबनम बेगम, रंजीत कुमार राय (जिला अध्यक्ष वैशाली), संजीत कुमार (युवा जिला अध्यक्ष वैशाली), महेश साह (जिला प्रभारी वैशाली), असगर अली (जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर), मोहम्मद जुनेद (जिला युवा अध्यक्ष मुजफ्फरपुर), अंगूरी खातून (जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर), ज्योति सिंह (जिला अध्यक्ष समस्तीपुर), संतोष कुमार (जिला अध्यक्ष मोतिहारी), संजीव कुमार राय (प्रदेश प्रवक्ता बिहार), अजय कुमार यादव, रवि कुमार गुप्ता (बिहार प्रदेश सचिव), फिरदौस बेगम (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वैशाली), डॉ. कन्हैया लाल सिंह (बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ), मोहम्मद तारिक अनवर (बिहार प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) तथा रंजय कुमार (प्रदेश महासचिव) सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
52 %
4.7kmh
100 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!