दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने एक नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित अभिभावकों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर एवं अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से सुरक्षित रखना है।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में विशेष भ्रमण दल गठित किए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. सुबोध कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रशिक्षक नवल किशोर, डॉ. राजीव लोचन विनायक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
हवेली खड़गपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 0–5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9
°
C
31.9
°
31.9
°
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32
°
Fri
35
°
Sat
37
°
Sun
35
°
Mon
37
°



