दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पथ परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रहार दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में 16 दिसंबर को मिली ऐतिहासिक विजय की स्मृति में संघ प्रत्येक वर्ष इस दिन को प्रहार दिवस के रूप में मनाता है।
इस अवसर पर संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों द्वारा दंड प्रहार का अभ्यास किया जाता है। 50 से अधिक प्रहार करने वाले स्वयंसेवकों को संघ की ओर से प्रोत्साहित किया जाता है। इसकी तैयारी स्वयंसेवक पूर्व से ही अपनी-अपनी शाखाओं पर करते हैं।
हवेली खड़गपुर खंड के शारीरिक शिक्षण प्रमुख निरंजन जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 14 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा कुल 3822 दंड प्रहार किए गए।
कार्यक्रम में नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख हर्षित के साथ स्वयंसेवक अंकित, नीलेश, दीपक, अंश भारती, अनिमेष कुमार, गोविंदा, नीतीश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों में शारीरिक, मानसिक एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया प्रहार दिवस
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9
°
C
31.9
°
31.9
°
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32
°
Fri
35
°
Sat
37
°
Sun
35
°
Mon
37
°



