Homeप्रदेशभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी गई शुभकामनाएं

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी गई शुभकामनाएं


दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर (मुंगेर)


भारतीय जनता पार्टी मुंगेर जिला के मीडिया प्रभारी कर्मजीत कुमार सिंह ने पार्टी के नए दायित्व मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार) एवं दरभंगा (शहरी) के विधायक आदरणीय श्री संजय सरावगी से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता कर्मजीत सिंह ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर मिलेगा तथा भाजपा पूरे बिहार में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!