Homeप्रदेशप्रसंडो फिडर और मुजफ्फरगंज फिडर में तीन घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति,...

प्रसंडो फिडर और मुजफ्फरगंज फिडर में तीन घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक बाधित रहेगा बिजली आपूर्ति

 


दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर


क्षेत्र में विद्युत मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में शामपुर स्थित बागेश्वरी पीएसएस के कनीय विद्युत अभियंता पप्पु ने जानकारी दी कि प्रसंडो फिडर और मुजफ्फरगंज फिडर अंतर्गत आने वाले इलाकों में बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्यों को लेकर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की विद्युत सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पूर्व अपने आवश्यक कार्य निपटा लें और विभागीय कार्य में सहयोग करें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
49 %
3.3kmh
97 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!