Homeप्रदेशपुलिस केन्द्र मुंगेर में वाहन परेड, एसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस केन्द्र मुंगेर में वाहन परेड, एसपी ने किया निरीक्षण



मुंगेर। पीयूष कुमार प्रियदर्शी

#दैनिक हिन्दी न्यूज

पुलिस केन्द्र, मुंगेर में शनिवार को वाहन परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, मुंगेर ने जिले के सभी थानों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों के वाहनों का निरीक्षण किया। वाहन परेड का उद्देश्य पुलिस वाहनों की गुणवत्ता, रख-रखाव एवं कार्यक्षमता की जाँच करना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चारपहिया और दुपहिया वाहनों को क्रमवार देखा तथा वाहनों की यांत्रिक स्थिति, साफ-सफाई, लाइट, सायरन, वायरलेस सेट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की जाँच की। जिन वाहनों में तकनीकी खामियाँ पाई गईं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहनों की नियमित जाँच से न केवल पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक से पूर्व अनिवार्य रूप से वाहन परेड का आयोजन किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। वाहन परेड के आयोजन से मुंगेर पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!