Homeक्राइममुंगेर:कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का सफल उद्भेदन, चार गिरफ्तार, पांच...

मुंगेर:कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का सफल उद्भेदन, चार गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता



मुंगेर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

#दैनिक हिन्दी न्यूज

मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना का मुंगेर पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की गई कुल पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देशन में की गई।

जिला निबंधन कार्यालय परिसर से हुई थी चोरी

दिनांक 18 दिसंबर 2025 को अनिरुद्ध यादव, निवासी बहादुर, थाना हरिणमार, जिला मुंगेर ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर बताया था कि उन्होंने अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR34C3205) जिला निबंधन कार्यालय, मुंगेर परिसर में खड़ी की थी। कार्य समाप्त कर लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 255/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।



विशेष टीम का गठन, तकनीकी अनुसंधान से खुलासा

घटना के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (प्रभारी) के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कोतवाली, जिला आसूचना इकाई एवं सशस्त्र बल के साथ विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लाल दरवाजा, मुंगेर से बादल कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

भागलपुर से अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी

पूछताछ में बादल कुमार की निशानदेही पर भागलपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अंगद कुमार, हरवेश कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर की चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिनमें एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी शामिल है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और बाइक चोरी गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
28 %
4.8kmh
100 %
Fri
41 °
Sat
45 °
Sun
44 °
Mon
42 °
Tue
40 °

Most Popular

error: Content is protected !!