Homeकारोबारहवेली खड़गपुर किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी पर...

हवेली खड़गपुर किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी पर सख्त निर्देशकिसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी पर सख्त निर्देश


हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिपुल विप्लव ने की। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज कुमार, हवेली खड़गपुर की प्रखंड प्रमुख सीमा कुमारी सहित कृषि विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यूरिया खाद सरकार द्वारा निर्धारित 266 रुपये प्रति बोरी की दर से ही बेचा जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, कृत्रिम कमी या प्रतिष्ठान बंद रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यूरिया के साथ जिंक सल्फर या अन्य उर्वरकों की टैगिंग नहीं करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में सभी कृषि समन्वयक संजीव कुमार, रूपेश कुमार, सभी कृषि कोऑर्डिनेटर, किसान सलाहकार एवं खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत सभी खाद दुकानदार मौजूद थे।
अंत में सभी खाद विक्रेताओं से नियमों का पालन करने और किसानों को सहयोग देने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
28 %
4.8kmh
100 %
Fri
41 °
Sat
45 °
Sun
44 °
Mon
42 °
Tue
40 °

Most Popular

error: Content is protected !!