Homeप्रदेशआपदा पीड़ित परिवारों को शेखपुरा डीएम ने सौंपा अनुग्रह अनुदान

आपदा पीड़ित परिवारों को शेखपुरा डीएम ने सौंपा अनुग्रह अनुदान



रिपोर्ट : सोनू कुमार, पत्रकार


शेखपुरा जिला में शनिवार को आपदा पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की गई। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिला पदाधिकारी शेखपुरा श्री शेखर आनंद द्वारा विभिन्न आपदाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण किया गया।


आपदा विभाग, पटना के विभागीय प्रावधान के तहत कुल छह मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई। जिन मृतकों के आश्रितों को अनुदान प्रदान किया गया, उनमें भूषण प्रसाद, सत्यम कुमार, शांतनु कुमार, अनु कुमारी, राजनंदनी कुमारी एवं रुदल कुमार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, इनमें चार लोगों की मृत्यु डूबने से, एक की मृत्यु सर्पदंश से तथा एक की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!