Homeखेलशेखपुरा जिला प्रशासन द्वारा ‘मंथन–2025’ कार्यशाला का आयोजन

शेखपुरा जिला प्रशासन द्वारा ‘मंथन–2025’ कार्यशाला का आयोजन



रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार

शेखपुरा(बिहार): सोमवार को आयोजित एक दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला ‘मंथन–2025’ का आयोजन शेखपुरा जिला प्रशासन के द्वारा गिरहिंडा पहाड के सम्राट अशोक  सभागार में सक्रिय सहभागिता दर्ज की। यह कार्यशाला शेखपुरा के प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए समकालीन शासन चुनौतियों, उभरती प्राथमिकताओं तथा भविष्य उन्मुख नीति संवाद का एक सशक्त मंच सिद्ध हुई। 



कार्यशाला का उद्देश्य


इस कार्यशाला का प्रमुख लक्ष्य जिला-केंद्रित शासन प्रणाली को सुदृढ़ करना तथा नीति-निर्माण और क्षेत्रीय क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। अनुभव-साझाकरण के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता और निर्णय क्षमता को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। 

प्रमुख विषय
मंथन–2025’ के दौरान निम्नलिखित विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ: 
– उत्तरदायी शासन (Responsive Governance) 
– ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 
– शहरी विकास की चुनौतियाँ एवं भावी मार्ग 
– प्रभावी प्रशासन हेतु इडियेशन एव इनोवेशन

इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी


प्रशासकों ने अपने दृष्टिकोण साझा किए। साथ ही विभिन्न जिलों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी पहलों के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर की सफल प्रशासनिक कार्यप्रणालियों को भी साझा किया गया। 

उद्घाटन एवं समापन


कार्यशाला का उद्घाटन माननीय जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न नवाचारी सोच पे ध्यान आकृष्ट किया तथा मौजूद सभी पदाधिकारियों को अनुरोध किया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में खुल कर मुद्दों पे चर्चा करे और अगले वर्ष से उसपे कार्य करे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
83 %
2.3kmh
99 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!