Homeखेलक्यू मैक्स के विंटर फेस्ट 2025 में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर...

क्यू मैक्स के विंटर फेस्ट 2025 में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर झूम उठा प्रशाल..
नृत्य, संगीत, लघु नाटक व फैशन शो में बच्चों ने दिखाया हुनर….



हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर नगर स्थित क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को विंटर फेस्ट के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमल किशोर सिन्हा, उमेश चंद चौरसिया, शिक्षाविद डॉ. महेश चंद्र चौरसिया, विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार सिंह एवं सचिव प्रणव कुमार सिट्टू सहित अन्य सम्मानित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विंटर फेस्ट के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य, संगीत, हास्य-व्यंग्य पर आधारित लघु नाटक, फैशन शो और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक और आधुनिक नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, वहीं लघु नाटकों के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक संदेश भी दिए।


नवीन तकनीक से सुसज्जित मंच पर प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला के बीच बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों में सांस्कृतिक उत्साह भर दिया। विंटर फेस्ट में सैकड़ों प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया और अपनी अविस्मरणीय प्रस्तुतियों से प्रशाल में मौजूद लोगों का भरपूर आशीर्वाद व सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कुशलता पूर्वक किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक, विद्यालय परिवार के सदस्य तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध गणमान्य लोग मौजूद रहे। विंटर फेस्ट ने न केवल बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि विद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक वातावरण को भी सुदृढ़ किया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63 %
5.2kmh
96 %
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!