Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर:शोभनडीह गांव में पशु वाँझपन निवारण शिविर का आयोजन

हवेली खड़गपुर:शोभनडीह गांव में पशु वाँझपन निवारण शिविर का आयोजन



हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मुरादे पंचायत के शोभनडीह गांव में सोमवार को आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत पशु वाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी के मुखिया प्रतिनिधि नरेश बिंद द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जिससे पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है।
शिविर में पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों द्वारा पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया। मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष प्रसाद सिंह, डॉ. मो. अली वफा सहित STO नरसिंह पंडित मौजूद रहे। इसके अलावा चंदन कुमार (MVU), पप्पू राज (MVD), टार्जन (मैत्री, मुरादे पंचायत), सुशील कुमार एवं अमरनाथ गुप्ता भी शिविर में उपस्थित थे।


शिविर के दौरान कुल 50 पशुओं का वाँझपन एवं सामान्य रोगों की जांच कर आवश्यक उपचार किया गया। पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं ठंड के मौसम में रखरखाव से संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पशुपालकों ने इस शिविर को उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!