हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के प्राचीन काली मंदिर में जे.पी. सेनानी संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुधीर कापरी ने की, जबकि संचालन श्याम सुंदर सिंह द्वारा किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाउपाध्यक्ष सह प्रवक्ता गोरे लाल मंडल उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की पूर्व गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि गोरे लाल मंडल ने आगामी वर्ष 2026 में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भूमिगत सेनानियों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय जाकर वरीय पदाधिकारियों से संपर्क में हैं और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
बैठक में अशोक मंडल, अर्जुन मंडल, चमेली देवी, किरण देवी, रामविलास सिंह, कपिल सिंह, श्रीकांत पांडेय, गिरिश मंडल, बालदेव मंडल, बुद्धिराम पासवान, शांति देवी, देवेंद्र सिंह सहित कई भूमिगत सेनानी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
जे.पी. सेनानी संगठन की बैठक संपन्न, अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28
°
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°



