Homeकारोबारहवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर के बगल में CSC...

हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर के बगल में CSC राजस्व सेवा केंद्र का उद्घाटन

लोगों को एक ही काउंटर पर सभी सुविधाएं मिलेंगी, अंचलाधिकारी बोले- समय-पैसे की बचत होगी

हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर के बगल में बुधवार को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आधारित राजस्व भूमि सेवा केंद्र का उद्घाटन अंचलाधिकारी श्री जयप्रकाश, बीडीओ प्रियंका कुमारी,सीएससी जिला प्रबंधक सतीश चंद्र विश्वकर्मा, राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव,हवेली खड़गपुर उप मुख्यपार्षद दीपक कुमार, ब्लॉक VLE विवेक कुमार, HDFC एर्गो डिप्टी मैनेजर पंकज कुमार , टेटीया बंबर VLE ललन कुमार, असरगंज VLE राहुल कुमार के द्वारा सम्मिलित रूप फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे। केंद्र की शुरुआत से अब आम नागरिकों को खाता-खतियान, जमाबंदी, रसीद कटाना, म्यूटेशन की स्थिति और नापी-सीमा विवाद आवेदन सहित सभी महत्वपूर्ण राजस्व सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।



अंचलाधिकारी श्री जयप्रकाश ने बताया कि यह पहल प्रशासन को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।

सीएससी संचालक विवेक कुमार ने जानकारी दी कि कई प्रकार की भूमि और राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें ऑनलाइन रसीद, जमाबंदी/खाता की प्रतिलिपि, जमीन नापी व सीमा विवाद संबंधित आवेदन, म्यूटेशन की स्थिति जांच, दस्तावेजों की स्कैनिंग व अपलोड और भूमि प्रमाणपत्र आवेदन जैसी सेवाएँ शामिल हैं।



उन्होंने यह भी बताया कि सभी सेवाएँ सरकार द्वारा निर्धारित नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीणों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उद्घाटन के बाद बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि CSC मॉडल के माध्यम से राजस्व सेवाओं को अंचल कार्यालय से जोड़ना ग्रामीण प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस नए केंद्र में जमीन से जुड़े कागजात, रसीद, आवेदन सत्यापन और कागजों की प्रति जैसे कार्य अब अंचल कार्यालय में ही तुरंत सुलझ जाएंगे। पहले साधारण प्रति या रसीद कटवाने में पूरा दिन लग जाता था, लेकिन अब तुरंत प्रिंट, त्वरित सहायता, आवेदन ट्रैकिंग और दस्तावेज स्कैनिंग जैसी सुविधाएँ मिलने से काम में आसानी होगी।



राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की इस पहल से डिजिटल सेवा वितरण को नया आयाम मिलेगा। हवेली खड़गपुर ब्लॉक परिसर के आरटीपीएस काउंटर के बगल में केंद्र खुलने के बाद राजस्व कार्यों में तेजी आने और भूमि से जुड़ी सेवाएँ अधिक पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होने की उम्मीद है।इस अवसर पर वार्ड परिषद विक्की रॉय किसान सलाहकार  सुदीप पटेल ,मृत्युंजय ,कर्मचारी सहित अंचल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!