Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में नगर परिषद का चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाओ अभियान से...

हवेली खड़गपुर में नगर परिषद का चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप



हवेली खड़गपुर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

नगर परिषद द्वारा बुधवार को हवेली खड़गपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई, जिससे नगर परिषद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर परिषद क्षेत्र के नवनिर्मित 100 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल गेट, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, निबंधन कार्यालय से लेकर प्राचीन काली मंदिर के दोनों ओर फैले अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया।

बताया जाता है कि नगर प्रशासन की ओर से दो दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने को लेकर माइकिंग कराई गई थी। इसके बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने-अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए थे। बावजूद इसके, बुधवार को अभियान के तहत अस्पताल परिसर के आसपास बने शेड, टीन, गुमटी, पिंडा और दुकानों के अस्थायी ढांचे को जेसीबी से हटाया गया।



अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार स्वयं ही अपने टीन शेड और अन्य सामान समेटकर घर ले जाते नजर आए। अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, अंचलाधिकारी जयप्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार, मुंगेर जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य सह तारापुर प्रमुख पिंकू मेहता सहित अस्पताल से जुड़े कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
करीब दो से तीन घंटे तक चले इस अभियान में अधिकांश स्थानों पर पहले से अतिक्रमण हटाए जा चुके थे। पहले दिन अंबेडकर चौक से लेकर प्राचीन काली मंदिर के दोनों ओर का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान कार्रवाई देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!