Homeप्रदेशगंगटा थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेख व कार्यप्रणाली...

गंगटा थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेख व कार्यप्रणाली की ली समीक्षा
सीसीटीएनएस (CCTNS) के तहत एफआईआर, थाना दैनिकी सहित अन्य प्रविष्टियों की रियल टाइम इंट्री की स्थिति का अवलोकन किया



हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को गंगटा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 26 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसमें थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और विभिन्न पुलिस सेवाओं की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों की जांच की। सिरिस्ता कार्य और अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। इस क्रम में थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस (CCTNS) के तहत एफआईआर, थाना दैनिकी सहित अन्य प्रविष्टियों की रियल टाइम इंट्री की स्थिति का अवलोकन किया और इसे और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।


महिला सुरक्षा को लेकर महिला हेल्प डेस्क के 24×7 क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। वहीं, आगंतुक पंजी का अवलोकन करते हुए प्रत्येक आवेदन पर पावती रसीद दिए जाने संबंधी बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त गंगटा थाना के लंबित कांडों की अनुसंधानकर्ता वार समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!