Homeप्रदेशरविवार से हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएंउपमुख्यमंत्री सम्राट...

रविवार से हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे 100 शैया अस्पताल की सेवाओं का शुभारंभ



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर अनुमंडल वासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। रविवार 28 दिसंबर को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को 100 शैया अस्पताल सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलना शुरू हो जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल का भवन वर्ष 2024 में ही उद्घाटित किया जा चुका है, लेकिन अब रविवार से यहां आम जनता के लिए विधिवत रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा सेवाओं के शुभारंभ के बाद अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी तथा आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।



जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य जारी है। शेष कार्यों में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम का अधिष्ठापन, एयर कंडीशनिंग, लिफ्ट, ऑपरेशन थिएटर, यूपीएस सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि रविवार से शुरू होने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। लंबे समय से इस अस्पताल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हवेली खड़गपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
41 %
5.7kmh
25 %
Fri
28 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!