Homeप्रदेशनववर्ष पर मुंगेर वासियों को सौगात,150.90 लाख की लागत वाटर स्पोर्ट्स ,नौका...

नववर्ष पर मुंगेर वासियों को सौगात,150.90 लाख की लागत वाटर स्पोर्ट्स ,नौका विहार का खड़गपुर झील में शुभारंभ



हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

नववर्ष के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिलावासियों को बड़ी सौगात दी। रविवार को उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा विकसित हवेली खड़गपुर झील में नौका परिचालन का विधिवत उद्घाटन किया और झील को नए रूप में जनता को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री ने स्वयं झील में नौका विहार कर परियोजना का अवलोकन किया।



इस मौके पर प्रधान सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर जिला अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ अब पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगा। खड़गपुर झील में सौंदर्यीकरण और नौका विहार से पर्यटकों को प्राकृतिक छटाओं के बीच मनोरम अनुभव मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हवेली खड़गपुर झील राज्य ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!