हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर के खास बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में महाआरती का 16वां वर्षगांठ समारोह 4 एवं 5 जनवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दिनों में अपराह्न 2 बजे से संध्या 6 बजे तक धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथा वाचन विष्णु प्रिया जी द्वारा किया जाएगा। वहीं प्रातः 10 बजे से स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहेगा।
मुख्य आयोजन 5 जनवरी को संध्या 7 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। इसके पश्चात संध्या 6 बजे से देर रात तक टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन गायक भजन सम्राट पंडित सुनील मिश्रा एवं अल्का मिश्रा द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
पूजा अर्चना समिति, प्राचीन काली मंदिर हवेली खड़गपुर ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
प्राचीन काली मंदिर में महाआरती का 16वां वर्षगांठ समारोह 4 जनवरी से
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28
°
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°



