हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हवेली खड़गपुर के थाना परिसर में कल सोमवार 5 जनवरी को के सी सुरेंद्र बाबू का शहादत दिवस मनाया जाएगा। बताते चले की 5 जनवरी वर्ष 2005 में के सी सुरेंद्र बाबू को नक्सलियों के द्वारा बारूदी सुरंग के माध्यम से उड़ाया गया था ।जिसमें मुंगेर पुलिस कप्तान सहित 5 सुरक्षाकर्मी बारूदी सुरंग से मौत हुई थी ।इसी को लेकर तब से खड़गपुर थाना परिसर में हर साल की भांति इस वर्ष भी 5 जनवरी को थाना परिसर में शहादत दिवस मनाया जाएगा. जिसमें जिला एवं खड़गपुर के अनुमंडल के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे .जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है ।
थाना में बनाए गए शहीद स्मारक का रंग रोगन एवं साफ सफाई भी की गई . वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शहीद दिवस पर कार्यक्रम दिन के ग्यारह बजे से आरंभ होगी . दिन में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा. वहीं, पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. शाम के वक्त प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी. शहादत दिवस को लेकर तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू के आदमकद प्रतिमा का रंग रोगन करा लिया गया है. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस कार्यक्रम में जिला व अनुमंडल प्रशासन के अलावे कई गणमान्य भाग लेंगे.
इस कार्यक्रम में जिला व अनुमंडल प्रशासन के अलावे कई गणमान्य भाग लेंगे। बताते चलें कि पांच जनवरी को ही भीम बांध के रास्ते में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग विस्फोट कर तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू सहित पांच पुलिस कर्मियों की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जिसमें चालक मु. इस्लाम, आरक्षी ओम प्रकाश गुप्ता, अब्दुल कलाम, शिव कुमार राम, ध्रुव ठाकुर आदि शामिल थे।
शहादत दिवस पर 5 जनवरी को याद किये जायगे एसपी के सी सुरेंद्र बाबू,
5 जनवरी 2005 में के सी सुरेंद्र बाबू को नक्सलियों के द्वारा बारूदी सुरंग के माध्यम से उड़ाया गया था
Munger
clear sky
19.9
°
C
19.9
°
19.9
°
43 %
2.2kmh
0 %
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
33
°



