Homeदेश - विदेशप्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की...

प्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शीतलहर के बीच भव्य महाआरती, भजन और महाप्रसाद से भक्तिमय हुआ

भजन गायक पंडित सुनील मिश्रा के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु


हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी


नगर के ऐतिहासिक प्राचीन काली मंदिर में सोमवार की देर शाम महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य और दिव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया। सर्द मौसम और शीतलहर के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़े और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
वार्षिकोत्सव महाआरती का शुभ उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, लोजपा (आर) के प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, वार्ड पार्षद सरिता केशरी, भजन सम्राट सुनील मिश्रा एवं मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही महाआरती की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता काली की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


इससे पूर्व भजन सम्राट सुनील मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज में माता काली के एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पंडित सुनील मिश्रा द्वारा प्रस्तुत भजनों पर महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। 16वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महाआरती के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा और भाव के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा-अर्चना समिति की अहम भूमिका रही। मौके पर मनोज कुमार रघु, सुरेश बाजुरिया, अशोक केशरी, संजय कुमार सुमन, कैलाश केसरी उर्फ काशी केसरी, बलराम सिंह चंद्रवंशी, समिति सचिव शुभम सिंघानिया, लालमोहन उर्फ लालू साह, आशीष केसरी, टिंकू कुमार, मनीष कुमार, छोटू मिश्रा, नीतीश मिश्रा, आशीष कुमार, मोनू कुमार सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!