Homeदेश - विदेशशहादत दिवस पर शहीद एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू सहित शहादत को प्राप्त...

शहादत दिवस पर शहीद एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू सहित शहादत को प्राप्त हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि          पिछले इक्कीस वर्षों में बदली है परिस्थिति, नक्सल प्रायः हो चुका है समाप्त-डीआईजी

एसपी सुरेंद्र बाबू की श्रद्धांजलि दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रद्धाजंलि देते डीआईजी

शहीद स्मारक के आगे डीआईजी, पदाधिकारीगण और शहीद परिवार के सदस्य एवं नागरिक


-प्रशासन के पदाधिकारी और प्रबुद्धजनों ने शहीद एसपी की आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी

कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति और सर्वस्व समर्पित करने वाले शहीद एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू और शहादत को प्राप्त हुए जांबाज जवान ध्रुव कुमार ठाकुर, मो. इस्लाम, शिवकुमार राम, ओमप्रकाश गुप्ता और अब्दुल कलाम को हवेली खड़गपुर थाना परिसर में सोमवार को श्रद्धाजंलि समर्पित किया गया। शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे शहीद एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू सहित शहादत को प्राप्त हुए पांच जाबांज पुलिस कर्मियों की खड़गपुर थाना स्थित शहीद स्मारक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आरक्षी उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, एसडीओ राजीव रौशन, एसडीपीओ अनिल कुमार,एसएसबी के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, थाना के पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ शहीद जवानों के परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक में  श्रद्धांजलि समर्पित कर शहादत को नमन किया।

एसडीपीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि थानाध्यक्ष राजेश कुमार के संयोजन और संजीव कुमार के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में -आरक्षी उप महानिरीक्षक डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी वही होता है जो ऐसी विषम परिस्थिति में भी अपने मोरल को ऊंचा रखता है और जो भी चुनौतियां हैं उसका खुलकर सामना करता है। पिछले 20 वर्षों में यहां की स्थिति काफी बदली है। आज की तारीख में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से नक्सल प्रायः समाप्त हो चुका है। शहादत का ही परिणाम है उसकी शहादत अब रंग ला रही है।पिछले सप्ताह भी खड़गपुर के आरएस के मैदान में तीन नक्सलि डीआईजी के समक्ष  आत्मसमर्पण किया।आज हम नक्सल मुक्त बिहार में प्रवेश करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ पारा मिलिट्री फोर्सेज, सैप, बीएमपी, चौकीदार के साथ आम नागरिकों का नक्सलियों को समाप्त करने में बड़ा योगदान रहा है।


डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास के मामले देखे जा रहे हैं। सरकार ने सब तरीके से विकास का प्रयास किया हैं। जिससे नक्सल समस्या का समाधान कराया है और नक्सली मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। लोगों में विश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि जो नक्सली इसके बाद भी नहीं मानेंगे तो उन्हें गोली का जवाब गोली से देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों के साथ पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है। वही डीआईजी ने कहा कि भीमबांध में बारूदी सुरंग में शहादत को प्राप्त हुए एसपी केसी सुरेंद्र बाबू समेत पुलिस कर्मियों की बलिदानी अविस्मरणीय है। जंगली क्षेत्र में भी कैंप की स्थापना की गई है। जिससे नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त हुए हैं। क्षेत्र छोड़कर नक्सली भागने को मजबूर हैं। आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पण नहीं करने वाले नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। समाज से भटके लोग मुख्यधारा में जुड़कर नई जिंदगी शुरुआत करें।



वहीं एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि 20 वर्ष के बाद का बदलाव आप सबों के सामने हैं। नक्सल विरोधी अभियान को जड़ से उखाड़ने का यह संकल्प का दिन बना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम लोगों ने कार्य किया है और भी मजबूती के साथ कार्य करेंगे और नक्सल मुक्त बनाने में अपना योगदान निभाएंगे। उन्होंने शहीद एसपी और शहादत को प्राप्त जवानों की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस क्षेत्र में नक्सलियों का एक खौफ हुआ करता था आज उनके हौसले परस्त और नश्ते नाबूत हुए हैं जिसका परिणाम है कि हवेली खड़गपुर झील, भीम बांध जैसे जगहों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब भय मुक्त होकर सैलानी यहां आ रहे हैं।

वही डीएसपी अनिल कुमार विकास कार्य की योजना तेजी से चल रही है। क्षेत्रवासी इसका लाभ लें।जनता पुलिस को सहयोग करें। पुलिस और जनता में आपसी समन्वय होनी चाहिए। मुख्य पार्षद ने कहा कि नक्सलमुक्त बनाने का हम लोगों ने संकल्प लिया है। इसमें काफी सफलता भी मिली है। नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए क्षेत्र वासियों का सहयोग जरूरी है।


बता दें कि 5 जनवरी 2005 को भीम बांध से लौटने के दौरान जंगल स्थित सोनरवा गांव के समीप नक्सलियों ने बारूदी सुरंग लगाकर एसपी केसी सुरेंद्र बाबू, सिपाही ओम प्रकाश गुप्ता, मु अब्दुल कलाम, शिव कुमार पासवान, ध्रुव ठाकुर, चालक मु इस्लाम को उड़ा दिया था। श्रद्धांजलि सभा में सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार केहरी आदि पुलिस पदाधिकारी के अलावे शंभू केसरी, रेखा सिंह चौहान, विशाल चौरसिया, अमित कुमार, डॉ अशोक,, गोरेलाल मंडल, मु गजनफर अली खां, मु नईम आदि गणमान्य के अलावे शहीदों के स्वजन मौजूद थे। शाम के वक्त प्रतिमा के समीप मोमबत्ती जलाई गई। स्वजनों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया है।

-इनकी रही मौजूदगी-

इस मौके पर एसडीओ राजीव रौशन,  एसएसबी से आए अनिल कुमार,बीडीओ प्रियंका कुमारी, अंचल अधिकारी श्री जय प्रकाश, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार,एएसआई  एसआई कुंदन कुमार, मनोज कुमार, बंटी कुमारी, सत्यम स्वराज,अखिलेश कुमार, बाबू वीर कुंवर, संतोष ठाकुर, सीसीटीएनएस के अनुज कुमार,नगर परिषद मुख्य पार्षद प्रभु शंकर,शंभू केशरी, रेखा सिंह चौहान, अमित कुमार, राकेश चंद्र सिन्हा, कुंदन सिंह,गोरेलाल मंडल, विशाल चौरसिया, संजय ठाकुर, फंटूश केशरी,बबलू साह आदि समेत पुलिस बल अनेक गण्यमान प्रबुद्धजन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
41 %
5.7kmh
25 %
Fri
28 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!