Homeप्रदेशखड़गपुर के प्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव पर दो...

खड़गपुर के प्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू


हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर नगर के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध प्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार से दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बीडी सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार, गोपालनी सभा के सचिव योगेश्वर गोस्वामी एवं वार्ड पार्षद सरिता केशरी द्वारा फीता काटकर की गई। पंडित मायानंद मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय गणेश कीर्तन मंडली के कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में रामलोचन पासवान, घनश्याम मंडल, राकेश कुमार, किशोरी मांझी, रमाकांत कुमार एवं सन्नी झा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

वहीं श्याम संगीत विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पाठक के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।

दोपहर बाद आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचिका विष्णु प्रिया ने जगत जननी जगदंबा के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर संकट आता है, तब शक्ति का अवतार होता है। उन्होंने कहा कि शक्ति के बिना ब्रह्म भी निष्क्रिय है, इसलिए संसार में माता का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर पूजा-अर्चना समिति के संयोजक मनोज कुमार रघु, उपाध्यक्ष कैलाश केशरी, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश कुमार, टिंकू कुमार, विनोद ठाकुर, विनोद केशरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुबह भजन-कीर्तन, दोपहर में कथा तथा शाम को भजन गायक पंडित सुनील मिश्रा एवं अलका मिश्रा की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात संध्या सात बजे माता की महाआरती संपन्न कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!