Homeदेश - विदेशहवेली खड़गपुर नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक संपन्न, विकास से जुड़े...

हवेली खड़गपुर नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक संपन्न, विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पारित



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक नगर परिषद सभाकक्ष में मुख पार्षद प्रभु शंकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में उपमुख पार्षद दीपक कुमार, पूजा कुमारी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद उत्तम कुमार, वार्ड पार्षद नीलम देवी सहित सभी माननीय वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन, सिटी मैनेजर, स्वच्छता पदाधिकारी एवं नगर परिषद के सभी कर्मी भी मौजूद थे।


बैठक में अस्पताल के मुख्य द्वार स्थित नगर परिषद की स्थाई मार्केट के किरायादारों से बकाया किराया वसूली करने तथा किरायादारों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक दुकान से ₹3000 प्रति माह किराया निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनी नदी एवं खड़गपुर झील सड़क किनारे वृक्षारोपण करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
नगर के समग्र विकास के लिए सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड से दो-दो जन उपयोगी योजनाओं की सूची नगर परिषद कार्यालय में देने का आग्रह किया गया।

इसके अलावा नगर क्षेत्र के छूटे हुए स्थानों पर एलईडी लाइट लगाने और साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।
कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का शीघ्र अनुपालन किया जाएगा तथा किरायादारों को निर्धारित अवधि में बकाया किराया जमा करने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
81 %
2.4kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!