Homeदेश - विदेशउपमुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी को...

उपमुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपी को हरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,



पीयूष कुमार प्रियदर्शी
.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक युवक को भारी पड़ गया। हरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मामला हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव का है, जहां उचित यादव के 23 वर्षीय पुत्र शरद यादव पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही हरपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई।
थानाध्यक्ष सत्यम कुमार के नेतृत्व में एसआई श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ शिशुआ गांव पहुंचे और आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से उलझ गया और हाथापाई पर उतारू हो गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में कर थाना लाया।
पुलिस के अनुसार, शरद यादव दबंग प्रवृत्ति का है और गांव व आसपास के इलाकों में लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने के आरोप भी उस पर हैं। ग्रामीण लंबे समय से उसके आतंक से परेशान थे, लेकिन भय के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए सफाई दी।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और धमकी देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
41.5 ° C
41.5 °
41.5 °
20 %
4.5kmh
0 %
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
41 °
Mon
39 °
Tue
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!