हवेली खड़गपुर
भीषण ठंड को देखते हुए टेटीय गांव में सरदार पटेल छात्र परिषद, टेटिया के तत्वावधान में कंबल वितरण ड्राइव का आयोजन किया गया। लायंस क्लब पटना बुद्धा के सहयोग से आयोजित इस मानवीय पहल के तहत गांव के गरीब, असहाय और जरूरतमंद 500 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा के विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बड़े भाई एवं युवा नेता रोहित चौधरी उपस्थित रहे। वहीं लायंस क्लब पटना बुद्धा के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कार्यक्रम की अगुवाई की।
इस अवसर पर रोहित चौधरी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य आपसी सहयोग और मानवता की भावना को और मजबूत करते हैं।
वहीं लायंस क्लब पटना बुद्धा के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहा है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में समित मानकर, अमित मानकर, अभय मानकर, परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव राम सागर मंडल, कोषाध्यक्ष समरजीत कुमार सिंह, सरवन कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
टेटीय गांव में कंबल वितरण को लेकर चलाया गया ड्राइव, 500 जरूरतमंदों को मिली राहत
मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट चौधरी के बड़े भाई युवा नेता रोहित चौधरी रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28
°
Thu
35
°
Fri
36
°
Sat
36
°
Sun
36
°



