Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित,265 लोगों ने...

हवेली खड़गपुर में निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित,265 लोगों ने कराया जांच



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर नगर के प्राचीन काली मंदिर परिसर में शनिवार, 10 जनवरी 2026 को हरि शाखा दृष्टि, भागलपुर की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन समिति के संयोजक मनोज कुमार रघु के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर समिति संयोजक मनोज कुमार रघु, चिकित्सक डॉ. अमन राज, समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, सरदार छोटू सिंह, मनोज यादव एवं कोषाध्यक्ष आशीष केसरी ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर के व्यवस्थापक मनोज कुमार रघु ने बताया कि डॉ. अमन राज द्वारा कुल 265 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें 118 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। चिन्हित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन आगामी मंगलवार को हरि शाखा दृष्टि अस्पताल, भागलपुर में किया जाएगा। शिविर के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के बीच खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर वरुण सिंह, मुकेश कुमार, सोनू राजपूत, राजेश कुमार, चंचल सिंह, आलोक कुमार, मिथलेश ठाकुर, जानू केसरी, तितर रविदास, धर्मेंद्र चौरसिया, रामदेव राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
41 %
5.7kmh
25 %
Fri
28 °
Sat
39 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!