Homeखेलभागलपुर: उद्घाटन मुकाबले में भतोड़िया की टीम ने पुरानी सराय की टीम...

भागलपुर: उद्घाटन मुकाबले में भतोड़िया की टीम ने पुरानी सराय की टीम को 38 रनों से हराया


रिपोर्ट :अनितेश कश्यप,भागलपुर


भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतोड़िया पंचायत के  बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में भतोड़िया की टीम ने पुरानी सराय की टीम को 38 रन से हराया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भतोड़िया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।


वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी सराय की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 164 रन ही बना सकी । मैन ऑफ द मैच का खिताब अमन को दिया गया । जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय  पारी खेले ।साथ ही गेंदबाजी में एक विकेट झटके। अंपायर की भूमिका में मनीष व वीरेंद्र थे ।व कमेंटेटर के रूप में भागलपुर के हिंदी भाषा के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर अनितेश कश्यप  , अमरेंद्र मंडल, सुदर्शन मंडल व छत्रपाल ने रोचक कमेंट्री की स्कोरर की भूमिका में देवराज विक्रम थे ।मैच का उद्घाटनकर्ता   नाथनगर विधायक मिथुन कुमार, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल पूर्व मुखिया भतोड़िया वासरूल हक थाना अध्यक्ष मधुसूदनपुर सरवर अली , पूर्व राजस्व कर्मचारी योगेंद्र मंडल , पूर्व जिला पार्षद धनंजय मंडल भतोड़िया पंचायत समिति मनीष कुमार के अलावा गणमान्य लोग  पहुंचे मौके पर अध्यक्ष उपेंद्र मंडल,उपाध्यक्ष अजय मंडल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संयोजक विक्की कुमार,व्यवस्थापक लक्ष्मण कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में दूरदराज़ से खेल प्रेमी मैच का आनंद लेने पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
61 %
4.1kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!