Homeप्रदेशजमुई व्यवसायिक संघ द्वारा आयोजित समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव को...

जमुई व्यवसायिक संघ द्वारा आयोजित समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव को दिलाई गई शपथ



जमुई: शहर स्थित गांधी पुस्तकालय में व्यवसायिक संघ द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे तक शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहन प्रसाद राव द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदन सिंह और महासचिव शंकर साह को गाइड लाइन के अनुरूप  गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन स्वामी निरजानंद आत्मस्वरूप, मुख्य पार्षद, डॉक्टर नीरज साह, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. एसएन झा, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू, अमर कुमार भगत सहित अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद व्यावसायिक संघ के सदस्यों द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्म स्वरूप, डॉ नीरज साह , समेत अन्य लोगों ने कहा कि व्यवसाययों के साथ समाज के लोगों के हितों की रक्षा करना आपका दायित्व है। उन लोगों ने संघ को पूरी सहयोग करने की बात कही। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई दी।



वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहन प्रसाद राव ने कहा कि संघ के द्वारा दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी पर भरोसा जताया गया है। संघ को यह विश्वास और उम्मीद है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संघ के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे और संघ के मार्गदर्शन पर ही अमल कर व्यावसायिक संघ को मजबूती प्रदान करेंगे। 1988 में व्यावसायिक संघ चल रहा था। बीच में चेंबर ऑफ कॉमर्स के नाम से कार्य किया, लेकिन अब फिर वही व्यावसायिक संघ जीवित हो चुका है और पूरी तैयारी के साथ 24 घंटा व्यवसाईयों के सुख, दुख  में खड़ा रहेगा।

अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि व्यवसाययों का जो प्यार और स्नेह हमें मिला है उसके लिए मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और व्यवसायियों के लिए हमेशा काम करता रहूंगा ।और मैं अपने व्यवसाययों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा।।अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा। संघ के दिशा निर्देश का पालन करूंगा।

महासचिव शंकर साह ने कहा कि जमुई की व्यवस्थायों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यवसाईयों को भय मुक्त माहौल में व्यवसाय किए जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 1988 में जमुई व्यावसायिक संघ था, फिर से पुनः जमुई की मांग हुई कि व्यावसायिक संघ बनाया जाए। व्यावसायिक संघ के मार्गदर्शन के सदस्य ने फिर से इसे जीवित करने को कहा और अब पूरी तैयारी के साथ व्यावसायिक संघ व्यवसायियों का साथ देने के लिए 24 घंटे तैयार है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
10 ° C
10 °
10 °
64 %
2.9kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
28 °
Thu
29 °
Fri
28 °
Sat
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!