ब्यूरो रिपोर्ट अनितेश कश्यप
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह के ऐतिहासिक मैदान पर मां चण्डिके के क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 15 फरवरी को शुभारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस अवसर पर कुल मिलाकर 16 टीम भाग लेगी ज्ञात हो कि रामपुरडीह के निवासी सुव्याख्यात मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर जी महाराज ने बताया कि यह पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट है ।जिसमें की हर पंचायत के ही अपने-अपने पंचायत अंतर्गत बच्चे खेल सकते हैं । जबकि कि बच्चों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का यह बड़ा मंच है ।
इस अवसर पर कमेटी के अहम् कार्यकर्ता हीरा ठाकुर ने बताया की की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उद्घाटन मुकाबला 15 फरवरी महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर खेला जाएगा। आपको बताते चलें की शुद्ध हिंदी भाषा में आंखों देखा हाल गेंद बाय गेंद क्रिकेट कमेंट्री सुनने को मिलेंगे। मैदान के साथ-साथ लाइव कमेंट्री यूट्यूब चैनल डायमंड कोचिंग सेंटर पर आप हमारे साथ हमारे यूट्यूब चैनल पर जुड़कर रनिंग कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं।



