Homeप्रदेशजमुई:डीएम ने दवा खाकर और जागरूकता रथ रवाना कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान...

जमुई:डीएम ने दवा खाकर और जागरूकता रथ रवाना कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

रिपोर्ट: अंजुम आलम,जमुई(बिहार)

जमुई: फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर डीएम नवीन द्वारा मंगलवार की दोपहर समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। यहअभियान जिलेभर में 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जिलेभर में 21 लाख 69 हज़ार 32 लोगों को दवा खिलाई जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने “मच्छर भगाओ, फाइलेरिया से बचाओ” का संदेश दिया। वहीं यह जागरूकता रथ आगामी 10 दिनों तक सभी प्रखंडों की पंचायतों एवं महादलित टोलों में भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा सेवन करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य विभागों के समन्वय से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। उनकी यह पहल जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त और निर्णायक कदम मानी जा रही है।कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
70 %
2.9kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!