Homeखेलजिला क्रिकेट लीग में तरुण संघ मखदुमपुर ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर...

जिला क्रिकेट लीग में तरुण संघ मखदुमपुर ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को हराया




रिपोर्ट  उमेश कुमार,,शेखपुरा( बिहार)

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा के आजाद मैदान में चल रहे प्रिंस अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में तरूण संघ मकदुमपुर ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 59 रन से हराकर लगातार दो मैच जीते।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण संघ ने निर्धारित तीस ओवरों में 160रन बनाए।टीम की ओर से मोनु 61रन आरोहित 39 एवं अनंजय ने 12 रन का योगदान किया।
बरबीघा की ओर से मुकूल ने 3 तथा जौनसन ने 3 विकेट लिए।मैच जीतने के लिए बरबीघा को 161रन बनाने थे परन्तु पूरी टीम 101रन बना कर आउट हो गई।तरूण संघ के आरोहित ने 3 सस्तार 2 तथा अनंजय ने 2 विकेट प्राप्त किए। विजेता टीम के आरोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव ने प्रदान किया। अम्पायरिंग का कार्य मिथलेश कुमार एवं रुद कुमार ने निभाई।वुधवार का मैच बरबीघा एवं डी सी सी इंदाय के बीच खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
37 %
2.2kmh
0 %
Tue
20 °
Wed
28 °
Thu
29 °
Fri
28 °
Sat
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!