ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच में बैजानी की टीम को 57 रन से हराकर खैरा की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खैरा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैजानी की टीम ने सभी विकेट खोकर 13.4 ओवर में सिर्फ 136 रन ही बना सकी मैन ऑफ द मैच का खिताब खैरा के सरफराज को दिया गया । जिन्होंने कि बल्लेबाजी में 27 गेंद में 84 रन अर्धशतकीय पारी खेले व तीन ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके । अंपायर की भूमिका में निगम , तिलक व हिमांशु थे । कॉमेंटेटर की भूमिका में हिंदी भाषा के मशहूर अनितेश कश्यप व रघुनंदन ठाकुर ने रोचक कमेंट्री किए । स्कोरर के रूप में रवि,अनिकेत व सन्नी थे । मौके पर अमरनाथ मिश्रा , हीरा ठाकुर, धीरज मिश्रा ,बमबम मिश्रा,उत्तम कुमार मिश्रा, गुलफान आदि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।
बैजानी को हराकर खैरा की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Munger
clear sky
20.2
°
C
20.2
°
20.2
°
39 %
1kmh
0 %
Wed
20
°
Thu
32
°
Fri
33
°
Sat
34
°
Sun
33
°



