Homeप्रदेशसंकुल कार्ययोजना बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता व संगठनात्मक मजबूती पर जोर

संकुल कार्ययोजना बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता व संगठनात्मक मजबूती पर जोर

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर, 18 फरवरी – भागलपुर शहर स्थित आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर के संकुल की कार्ययोजना बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री ख्यालीराम ने की। इस अवसर पर संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे और उन्हें संगठन मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की सुदृढ़ता, शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, छात्र अनुशासन एवं विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगठन मंत्री ख्यालीराम ने अपने दीर्घ अनुभव एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण के आधार पर उपस्थित प्रधानाचार्यों को सार्थक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विद्यालयों में संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर विशेष बल दिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि संकुल की यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही। उन्होंने बताया कि संगठन मंत्री के अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई है। उनके विचार शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ मूल्याधारित शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।
प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि सभी विद्यालय संगठन मंत्री के मार्गदर्शन का पालन करते हुए अपने-अपने संस्थानों को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!