Homeप्रदेशग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: जिले के विकास और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने शेखपुरा प्रखंड के सर्वा स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों के साथ सीधा जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना था। जनसंवाद के दौरान सर्वा पंचायत के किसानों और ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों पर जोर दिया। कृषि एवं सिंचाई हेतु खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए पाइन (नहर) की सफाई और ‘हर खेत सिंचाई’ योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।


सर्वा से राजौरा तक सड़क निर्माण, गांव के रास्तों की ढलाई और आंगनवाड़ी केंद्र तक सुगम आवाजाही के लिए पुल का निर्माण। साथ ही नए राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन की स्वीकृति और पैक्स (PACS) गोदाम के निर्माण की आवश्यकता। रोजगार के लिए अधिक से अधिक ग्रामीणों के लिए जॉब कार्ड और लेबर कार्ड का निर्माण कराने हेतु अनुरोध किया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए  संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र इन कार्यों को पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे।


“जनसंवाद का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। हम प्रयास कर रहे हैं कि विकास योजनाएं कागजों से निकलकर सीधे जमीन पर दिखें। यह जनसंवाद कार्यक्रम जिले की सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा ताकि हर गांव की समस्या का समाधान हो सके।”   इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी,
स्थानीय मुखिया, पैक्स अध्यक्ष और भारी संख्या में ग्रामीण व किसान।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!