Homeप्रदेश4 अभ्यर्थियों को मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी बधाई और...

4 अभ्यर्थियों को मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी बधाई और निष्ठा से काम करने की अपील



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: आज शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनुकम्पा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 4 अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ चयन पत्र सौंपे गए। इन विद्यालयों में हुई नियुक्तियाँ प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित कर्मियों को जिले के विभिन्न उत्क्रमित एवं परियोजना उच्च विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है। जिसमें रिशु कुमार को विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, माफो, सुजीत कुमार विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय,कारकी, सत्यम आनंद विद्यालय लिपिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पानापुर, पंकज कुमार विद्यालय लिपिक परियोजना उच्च विद्यालय, करण्डे में नियुक्त किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी नवनियुक्त कर्मियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा के आधार पर मिली यह नौकरी केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं है, बल्कि विभाग और समाज के प्रति सेवा का एक अवसर है। “आप सभी अपने आवंटित विद्यालयों में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में आपकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डीपीओ स्थापना एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त कर्मियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुकम्पा से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आश्रित परिवारों को समय पर सहायता और संबल मिल सके।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
70 %
4kmh
32 %
Wed
31 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!