Homeखेलफाइनल मुकाबले में भतोड़िया की  टीम ने अमखोरिया की टीम को 7...

फाइनल मुकाबले में भतोड़िया की  टीम ने अमखोरिया की टीम को 7 विकेट से हराया कप कब्जा


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर
भागलपुर ।जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतोड़िया पंचायत के  बिहारीपुर स्थित अक्षय क्रीड़ा ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में भतोड़िया की टीम ने अमखोरिया की टीम को 7 विकेट से हराया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमखोरिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भतोड़िया की टीम ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया  । मैन ऑफ द मैच का खिताब राजा को दिया गया । जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंद में 66 रन की   पारी खेले । मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार राहुल 4 जी दिया जिन्होंने की पूरे टूर्नामेंट में बल्ले 207 रन बनाए।अंपायर की भूमिका में शशि रमन व वीरेंद्र थे ।


कमेंटेटर के रूप में हिंदी के मशहूर कमेंटेटर अनितेश कश्यप ,अमरेंद्र मंडल व सुदर्शन मंडल व छत्रपाल ने रोचक कमेंट्री की। स्कोरर की भूमिका में देवराज विक्रम थे । जबकि विजेता टीम को विधायक मिथुन  कुमार, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मंडल व अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से नगद राशि व शिल्ड के साथ पुरस्कार दिया गया। उपविजेता को पूर्व जिप उपाध्यक्ष आरती कुमारी ,भी आई पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बिहपुर अर्पणा कुमारी सेजिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार व अन्य  ने संयुक्त रूप  नगद राशि व शिल्ड के साथ पुरस्कार दिया । मौके पर अध्यक्ष उपेंद्र मंडल,उपाध्यक्ष अजय मंडल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संयोजक विक्की कुमार,व्यवस्थापक लक्ष्मण कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में दूरदराज़ से खेल प्रेमी मैच का आनंद लेने पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
49 %
3.3kmh
97 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!