रिपोर्ट:- आशुतोष कुमार, रोहतास(बिहार)
–जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेशानुसार ‘सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीआरडीए सभागार, रोहतास में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदन पत्रों को गंभीरता से सुना। विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने राजस्व, भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा, आवास, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं।
जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों/कार्यालयों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। साथ ही कई मामलों में मौके पर ही समाधान अथवा आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रोहतास: जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।
Munger
overcast clouds
29
°
C
29
°
29
°
74 %
2.2kmh
100 %
Thu
28
°
Fri
36
°
Sat
37
°
Sun
36
°
Mon
36
°



