Homeप्रदेशसमाजसेवी कालीचरण यादव ने मॉडल हाई स्कूल चालू कराने हेतु, विधायक को...

समाजसेवी कालीचरण यादव ने मॉडल हाई स्कूल चालू कराने हेतु, विधायक को सौंपा ज्ञापन

*दिनांक-23.02.2026, सोमवार*


आशीष रंजन, दरभंगा

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी पंचायत के समाजसेवी कालीचरण यादव ने रविवार को हायाघाट विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को एक आवेदन देकर भच्छी गांव में बने मॉडल हाई स्कूल को चालू करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि भवन वर्ष-2014 में करीब 4 करोड़ की लगात से बनकर तैयार हुआ यह पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। स्कूल का भवन और अन्य आधारभूत संरचनाएं मौजूद हैं, लेकिन स्टाफ की कमी या अन्य प्रशासनिक कारणों से यह संचालित नहीं हो रहा है।

समाजसेवी कालीचरण यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार स्कूल में पढ़ाई शुरू कराने व शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को आवेदन पत्र दिए थे एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन हर बार अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।

उन्होंने विधायक से अनुरोध किया है कि जनहित और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, बंद पड़े इस मॉडल हाई स्कूल को अतिशीघ्र चालू करवाने की कृपा किया जाय। ज्ञापन में कहा गया है कि बंद पड़े मॉडल हाई स्कूल के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया जाए, विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं स्मार्ट क्लास और लैब से लैस किया जाए।

वहीं विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने जल्द स्कूल को चालू कराने का आश्वासन दिया है। समाजसेवी कालीचरण यादव ने बताया कि उनके इस कदम के लिए क्षेत्र की जनता उनकी सदैव आभारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
70 %
2.9kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!