Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर: रतैठा में शॉर्ट सर्किट से आग, पुआल व लकड़ी के...

हवेली खड़गपुर: रतैठा में शॉर्ट सर्किट से आग, पुआल व लकड़ी के साथ कई जरूरी सामान जले….

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेदानंद कुमार के घर के बरामदे में लगे बिजली तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें तेजी से बरामदे के ऊपर बने कच्ची छत तक पहुंच गईं। छत पर रखे लगभग 2000 पुआल, शीशम व सखुआ की लकड़ी तथा बिजली के तार, कपड़ा, धान, सिलाई मशीन आदि कई सामान जलकर राख हो गए। घटना के समय घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले और ग्रामीणों को सूचना दी। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बाल्टी व मोटर पंप की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ी क्षति टल गई। हालांकि अगलगी में कई हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना स्थानीय मुखिया को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
40 %
2.7kmh
36 %
Fri
35 °
Sat
43 °
Sun
41 °
Mon
38 °
Tue
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!