Homeप्रदेशसिटी प्राइड एकेडमी में उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई होली,...

सिटी प्राइड एकेडमी में उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई होली, देखे

पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर स्थित सिटी प्राइड एकेडमी में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा प्ले-ग्रुप से लेकर आठवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग, संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नितेश रंजन, निदेशक मनीष कुमार तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों को होली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश समझाया।

प्रधानाचार्य नितेश रंजन ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उन्हें सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करना है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रसन्नजीत कुमार, सुभाष शर्मा, मनीष कुमार, मोहन प्रकाश सिंह, विकास कुमार, ध्रुव कुमार, गुलशन कुमार, बिकास कुमार, लक्ष्मी कुमारी, तुलसी कुमारी, रागिनी ठाकुर, डेजी कुमारी, मोनम शर्मा, लक्ष्मी रानी, निभा, कायनात खातून, सुमन और कंचन का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
79 %
1.7kmh
12 %
Thu
28 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!